सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वर्णन प्रविधि क्या है। वर्णन प्रविधि का अर्थ। प्रयोग।वर्णन प्रविधि की सीमाएँ

3 : वर्णन प्रविधि(DESCRIPTION TECHNIQUE)


वर्णन प्रविधि का प्रयोग किसी घटना, दृश्य एवं नियम का विस्तारपूर्वक वर्णन देने के लिए किया जाता है। केवल प्रश्नों के पूछने अथवा विवरण दे देने से किसी घटना अथवा दृश्य का सम्पूर्ण चित्र बालक के मस्तिष्क पटल पर उपस्थित नहीं किया जा सकता। 

कभी-कभी अध्यापक को विषय के प्रति विस्तारपूर्वक विवरण देना पड़ता है। वर्णन को विस्तृत विवरण कहना अधिक समीचीन है। विवरण में टीका-टिप्पणी तथा विश्लेषण की भावना निहित होती है, जबकि वर्णन में विषय का सांगोपांग विवेचन एवं प्रस्तुतीकरण मुख्य उद्देश्य होता है। 


नागरिकशास्त्र में सन् 1857 ई. के स्वतन्त्रता संग्राम का वर्णन एक वक्तव्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। भाषा के शिक्षण द्वारा वर्णन की योग्यता विकसित की जाती है तथा छात्र वर्णनात्मक निबन्धों तथा भाषणों के अभ्यास द्वारा यह योग्यता लाने का प्रयास करते हैं। इसी प्रकार इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र तथा विज्ञान शिक्षण में भी वर्णन प्रविधि का प्रयोग किया जाता है, सजीव एवं रोचक वर्णन प्रस्तुत करना एक कला है। 


वर्णन की प्रभावोत्पादकता निम्नांकित बातों पर आधारित है


1. वर्णन की शैली वर्णन किए जाने वाले विषय से सम्बन्धित भाव में उतार-चढ़ाव, शब्दों का प्रयोग, वाक्यों का गठन, अभिव्यक्ति आदि बातें वर्णन की शैली के आवश्यक तत्व हैं। यदि वर्णन की भाषा सरल, शुद्ध एवं स्पष्ट नहीं है, तो वर्णन की शैली पर इसका अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है।


2. वर्णनीय विषय जिस विषय का वर्णन किया जा रहा है, उसका चालक के मानसिक स्तर तथा सामाजिक परिवेश से कितना निकट का सम्बन्ध है, यह बात भी वर्णन को प्रभावशाली बनाने में सहायक होती है।


3. वर्णन की उपयुक्तता यदि वर्णन छात्रों की रुचि एवं विकास अवस्था की दृष्टि से उपयुक्त है, तो वह स्वाभाविक रूप से छात्रों के मस्तिष्क पर स्थायी प्रभाव डालता है।


4. वर्णन की सर्वागपूर्णता वर्णन द्वारा विषय की सर्वांगपूर्ण विवेचना प्रस्तुत करना प्रमुख लक्ष्य होता है। यदि वर्णन व्यापक नहीं है, तो उसे प्रभावशाली नहीं माना जा सकता है। एकपक्षीय वर्णन की उपयोगिता बहुपक्षीय वर्णन की तुलना में सर्वदा कम रहती है। अतः एक अच्छा वर्णन व्यापक तथा बहुपक्षीय होता है।


शब्दकोश के अनुसार “ वर्णन किसी वस्तु के गुणों तथा रूप को शब्दों द्वारा प्रदर्शित करने की क्रिया है।"


किसी घटना, दृश्य एवं सिद्धान्त का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया जाता है।


घटना का चित्र छात्र के मस्तिष्क में निर्मित हो जाता है।


किसी अप्रत्यक्ष तथ्य को विद्यार्थियों के मस्तिष्क में कल्पना के माध्यम से प्रत्यक्ष चित्रांकन।


प्रयोग :


(1)वर्णन स्वाभाविक, धाराप्रवाह, आत्मविश्वास, अध्यापक पारंगत-[वर्णनकला में ]


(2 ) भाषा सरल, स्पष्ट, रोचक।


(3) प्रश्न उक्ति। प्रविधि के पूरक के रूप में काम में ली जानी चाहिए।


(4) वर्णन के मध्य आने वाली मुख्य विषय वस्तु श्यामपट्ट पर अंकित की जानी चाहिए। छात्र श्यामपट्ट सार, अभ्यास पुस्तिका में नोट कर सके।


(5) शिक्षक विषय वस्तु से न भटके।


(6) छात्र ध्यानपूर्वक सुने, जिससे उद्देश्यों की प्राप्ति हो सके।


(7) एक विचार बार बार नहीं दोहराया जाना चाहिए।


(8) अध्यापक कशन की गति नियंत्रित व संयत उच्चारण स्पष्ट है।



वर्णन प्रविधि की सीमाएँ (Limitations of Description Technique)


प्रत्येक विषय के शिक्षण में इस प्रविधि का प्रयोग सम्भव नहीं है। इसी तरह एक ही विषय के प्रत्येक पहलू का शिक्षण इस प्रविधि के माध्यम से नहीं दिया जा सकता है। वर्णन प्रविधि की कुछ सीमाएँ है, जो इस प्रकार है  


(1) वर्णन की भाषा एवं विषय-वस्तु उपयुक्त न होने पर शिक्षण में नीरसता आ जाती है और छात्र विषय की ओर ध्यान नहीं दे पाते हैं।


(2) वर्णन में शिक्षक अधिक सक्रिय होता है। छात्र की क्रियाशीलता को जाग्रत करने की कम होती है। 


(3) वर्णन के अधिक विस्तृत एवं लम्बा हो जाने की सम्भावना हमेशा बनी रहती है। कभी-कभी एक व्यापक वर्णन तथा भाषण में बहुत कम अन्तर रह जाता है। 


(4) वर्णन की यथेष्टता एवं व्यापकता के बारे में निर्णय करना बड़ा कठिन होता है। इसके लिए विशेष प्रकार की सूझ-बूझ आवश्यक है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भ्रमण प्रविधि / क्षेत्रीय पर्यटन प्रविधि क्या है।इसकी परिभाषा। प्रकार।उद्देश्य।उपयोगिता

14 : भ्रमण प्रविधि / क्षेत्रीय पर्यटन प्रविधि (FIELD TOUR TECHNIQUE) छात्रों व बालकों की यह मनोवृत्ति होती है कि वे समूह में रहना, समूह में खेलना तथा अपनी अधिकतम क्रियाओं को समूह में करना चाहते हैं तथा उनका अधिगम भी समूह में उत्तम प्रकार का है। क्योंकि छात्र जब समूह के साथ 'करके सीखना' (Learning by Doing) है तो वह अधिक स्थायी होता है। इसके साथ ही छात्र पर्यटन (Trip) के माध्यम से वस्तुओं का साक्षात् निरीक्षण करने का अवसर प्राप्त होता है। इस युक्ति से जो ज्ञान प्राप्त करते हैं। वह वस्तु की आकृति या वातावरण की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेता है। क्योंकि बालकों को घूमना-फिरना बहुत पसन्द होता है और हँसते-हँसते, घूमते-फिरते पर्यटन युक्ति के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।  अध्यापक को इस युक्ति में दो प्रकार से सहायता करनी पड़ती है- 1. पर्यटन पर छात्रों को ले जाने की व्यवस्था करना। 2. पर्यटक स्थान पर छात्रों को निर्देशन देना तथा वस्तु की वास्तविकता से परिचित कराना।  क्षेत्रीय पर्यटन प्रविधि की परिभाषा (Definitions of Field Tour Technique) क्षेत्रीय पर्यटन युक्ति के विषय म...

शिक्षण की नवीन विधाएं (उपागम)।उपचारात्मक शिक्षण क्या है।बहुकक्षा शिक्षण / बहुस्तरीय शिक्षण।

शिक्षण की नवीन विधाएं (उपागम) हेल्लो दोस्तों आज हम बात करेंगे  उपचारात्मक शिक्षण क्या है, उपचारात्मक शिक्षण का अर्थ, उपचारात्मक शिक्षण की विधियाँ, तथा  बहुकक्षा शिक्षण / बहुस्तरीय शिक्षण :  बहुकक्षा शिक्षण का अर्थ, बहुकक्षा शिक्षण की आवश्यकता, बहुकक्षा शिक्षण की समस्याएँ तथा उसका समाधान,  बहुस्तरीय शिक्षण का अर्थ, बहुस्तरीय शिक्षण की आवश्यकता, बहुस्तरीय शिक्षण विधि के उद्देश्य, बहुस्तरीय शिक्षण विधि ध्यान रखने योग्य बातें👍 6 : उपचारात्मक शिक्षण (REMEDIAL TEACHING) शिक्षा की आधुनिक अवधारणा में जबकि शिक्षा बाल केन्द्रित हो चुकी है तथा शिक्षण का स्थान अधिगम ने ले लिया है, शिक्षा जगत् में एक और संकल्पना विकसित हुई है जिसे व्यापक तथा सतत् मूल्यांकन कहते हैं। यह शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के साथ-साथ उसके विभिन्न अंग के रूप में चलता रहता है। इसका लक्ष्य यह ज्ञात करना होता है कि  (1) बच्चा अपने स्तर के अनुरूप सीख रहा है या नहीं ? (2) सीखने के मार्ग में कौन-कौन सी कठिनाइयाँ आ रही हैं ? (3) बच्चा किस गति से सीख रहा है ? (4) यदि बच्चे में अपेक्षित सुधार नहीं है तो इसके लिये क...

प्रश्नोत्तर विधि क्या है।प्रश्नोत्तर विधि के जनक कौन है।प्रश्नोत्तर प्रविधि की विशेषताएँ।प्रश्नोत्तर विधि की आवश्यकता एवं महत्व।प्रश्नोत्तर प्रविधि के गुण

                              प्रश्नोत्तर प्रविधि         (QUESTIONS ANSWER TECHNIQUE)   प्रश्नोत्तर विधि क्या है(prashnottar vidhi kya hai) यह विधि भाषा अध्ययन के क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इस विधि में प्रश्नों और उत्तरों की प्रधानता होने के कारण भी इसे प्रश्नोत्तर विधि भी कहते है इस विधि में अध्यापक छात्रों से ऐसे प्रश्न पूछता है जिससे छात्रों में रुचि एवं जिज्ञासा बनी रहे और वह कक्षा के सहयोग से ही उत्तर ढूंढने का प्रयास करता है और शंका या संदेश होने पर उसका समाधान भी करता है। प्रश्नोत्तर विधि के जनक कौन है(prashnottar vidhi ke janmdata kaun hai) प्रश्नोत्तर विधि के जनक प्रसिद्ध विद्वान तथा दार्शनिक  सुकरात  है। सुकरात के समय से चली आने वाली यह एक प्राचीन पद्धति है। इस पद्धति के तीन सोपान हैं  1. प्रश्नों को व्यवस्थित रूप से निर्मित करना । 2. उन्हें समुचित रूप से छात्रों के सामने रखना ताकि नये ज्ञान के लिये उनमें उत्सुकता जाग्रत हो सके, तथा 3. छ...