सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भ्रमण प्रविधि / क्षेत्रीय पर्यटन प्रविधि क्या है।इसकी परिभाषा। प्रकार।उद्देश्य।उपयोगिता

14 : भ्रमण प्रविधि / क्षेत्रीय पर्यटन प्रविधि (FIELD TOUR TECHNIQUE)


छात्रों व बालकों की यह मनोवृत्ति होती है कि वे समूह में रहना, समूह में खेलना तथा अपनी अधिकतम क्रियाओं को समूह में करना चाहते हैं तथा उनका अधिगम भी समूह में उत्तम प्रकार का है। क्योंकि छात्र जब समूह के साथ 'करके सीखना' (Learning by Doing) है तो वह अधिक स्थायी होता है। इसके साथ ही छात्र पर्यटन (Trip) के माध्यम से वस्तुओं का साक्षात् निरीक्षण करने का अवसर प्राप्त होता है। इस युक्ति से जो ज्ञान प्राप्त करते हैं। वह वस्तु की आकृति या वातावरण की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेता है। क्योंकि बालकों को घूमना-फिरना बहुत पसन्द होता है और हँसते-हँसते, घूमते-फिरते पर्यटन युक्ति के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। 


अध्यापक को इस युक्ति में दो प्रकार से सहायता करनी पड़ती है-


1. पर्यटन पर छात्रों को ले जाने की व्यवस्था करना।


2. पर्यटक स्थान पर छात्रों को निर्देशन देना तथा वस्तु की वास्तविकता से परिचित कराना। 


क्षेत्रीय पर्यटन प्रविधि की परिभाषा (Definitions of Field Tour Technique)


क्षेत्रीय पर्यटन युक्ति के विषय में सबसे पहले प्रो. रॉन (Prof. Ran) ने क्षेत्रीय पर्यटन पर अपने विचार देते हुए कहा—"बालक की इन्द्रियाँ किसी कार्य को करने में जितनी क्रियाशील होती हैं वह विषय उतना ही अधिक समय तक स्मृति में रहता है।"


अन्य विद्वानों ने इसको परिभाषित करते हुए कहा है—"क्षेत्रीय पर्यटन एक सुव्यवस्थित एवं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की प्रयोजना है।"


अर्थात् क्षेत्रीय पर्यटन में अध्यापकों द्वारा किसी निश्चित स्थान पर छात्रों को एक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लेकर. जाया जाता है और वहाँ छात्रों को मूल पाठ्यवस्तु से सम्बन्धित बिन्दु का अध्ययन साक्षात् अवलोकन, स्पर्श करना आदि माध्यम से कराया जाता है।


अन्य परिभाषा देते हुए लिखा—"बालकों का अनुभव बढ़ाने के लिये अध्यापकों द्वारा आयोजित विद्यालयी यात्रा को क्षेत्रीय पर्यटन कहते हैं।"


क्षेत्रीय पर्यटन के प्रकार (Types of Field Tour)


सामान्य रूप से क्षेत्रीय पर्यटन को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है


1. लघु क्षेत्रीय पर्यटन (Short Field Tour) लघु क्षेत्रीय पर्यटन का अभिप्राय एक ऐसे प से है जो कम-से-कम में अधिक-से-अधिक वास्तविक अनुभव प्राप्त कर सके। अर्थात् इसमें द्वारा छात्रों के पास ही किसी स्थान (धर्मशाला मन्दिर मुर्गीपालन, पुस्तकालय, कृषि, बागवानी इसके पास में स्थित तालाब आदि) पर ले जाते है और उनका वास्तविक ज्ञान देते हैं। यह टूर वो पा घण्टे का ही होता है। इसका उपयोग प्राय: प्राथमिक स्तर के छात्री पर किया जाता है।


2. सामान्य क्षेत्रीय पर्यटन (General Field Tour)- सामान्य क्षेत्रीय पर्यटन का अभिप्राय पर्यटन से है जो एक दिन के लिये अथवा मध्यावकाश से भी छात्रों को किसी नजदीकी स्थान पर ले ज है. जैसे—ऐतिहासिक स्थान, नजदीकी गाँव, स्टेशन दूरदर्शन, संग्रहालय तथा पास में स्थित नई तालाब तथा पुल आदि। इसके माध्यम से बालक इनके विषय में प्रत्यक्ष रूप से ज्ञान प्राप्त करता है त वास्तविक अनुभव प्राप्त करता है। यहाँ पर्यटन विधि द्वारा माध्यमिक कक्षा के छात्रों को ज्ञान प्रदर कराया जाता है। यह विधि वर्तमान में अधिक प्रचलित है।


3. व्यापक क्षेत्रीय पर्यटन (Wider Field Tour) - इस पर्यटन का आयोजन विद्यालय परिसर के बाहर अधिक समय के भ्रमण के लिये किया जाता है। इसमें शिक्षक कोई स्थान निश्चित कर लेते हैं त अपने निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति हेतु उस स्थान पर ले जाकर वस्तुओं तथा वहाँ के पर्यावरण वास्तविक ज्ञान कराते हैं। जैसे-जयपुर के ऐतिहासिक स्थानों का ज्ञान कराने के लिये छात्रों को दूर से जाना तथा यहाँ की ऐतिहासिक जानकारी देना, व्यापक क्षेत्रीय पर्यटन कहलायेगा। इस प्रकार के समय पहाड़ियों, समुद्र के किनारी, पठारी, धार्मिक स्थलों, कलकारखानों नदियों, धार्मिक स्थलों आदि के होते है इस प्रकार के समय उच्च स्तरीय (Higher Education) पर लागू होते हैं।


क्षेत्रीय पर्यटन प्रविधि के उद्देश्य (Aims of Field Tour Technique)


क्षेत्रीय पर्यटन के शिक्षा की दृष्टि से निम्नलिखित उद्देश्य है


1. छात्रों में करके सीखना (Learning by Doing) का सिद्धान्त प्रतिपादित


2. छात्र को अनुभव के द्वारा ज्ञान प्रदान करना। 3. छात्रों में सामाजिकता एवं सांस्कृतिकता का विकास होता है।


4. छात्रों में सहयोग की भावना का विकास करना।


5. छात्री में जानने की जिज्ञासा उत्पन्न करना।


6. छात्रों में अवलोकन एवं निरीक्षण करने की शक्ति का विकास करना।


7. छात्रों में सृजनात्मकता का विकास करना। 8. छात्रों में ज्ञानात्मक भावात्मक, बोधात्मक तत्त्वों को विकसित करना।


9. अस्पष्ट एवं अवास्तविक ज्ञान में स्पष्टता एवं शुद्धता का प्रवाह करना। 10. छात्रों की अभिवृत्ति एवं विचारों में परिवर्तन करना।


क्षेत्रीय पर्यटन प्रविधि की उपयोगिता (Utility of Field Tour Technique) 


क्षेत्रीय पर्यटन प्रविधि की उपयोगिता निम्नवत है


1. प्राथमिक स्तर पर छात्रों को वस्तु दिखाकर ज्ञान प्रदान किया जाता है।


2. छात्र जो भी ज्ञान प्राप्त करते हैं पहले अनुभव बाद में ज्ञान प्राप्त करते हैं। 


3. छात्रों को मनोरंजन के माध्यम से उपयोगी ज्ञान प्रदान किया जाता है।


4. छात्रों में नवीन रुचियों का विकास होता है।


5. सैर सपाटे से ज्ञान प्रदान करना।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षण की नवीन विधाएं (उपागम)।उपचारात्मक शिक्षण क्या है।बहुकक्षा शिक्षण / बहुस्तरीय शिक्षण।

शिक्षण की नवीन विधाएं (उपागम) हेल्लो दोस्तों आज हम बात करेंगे  उपचारात्मक शिक्षण क्या है, उपचारात्मक शिक्षण का अर्थ, उपचारात्मक शिक्षण की विधियाँ, तथा  बहुकक्षा शिक्षण / बहुस्तरीय शिक्षण :  बहुकक्षा शिक्षण का अर्थ, बहुकक्षा शिक्षण की आवश्यकता, बहुकक्षा शिक्षण की समस्याएँ तथा उसका समाधान,  बहुस्तरीय शिक्षण का अर्थ, बहुस्तरीय शिक्षण की आवश्यकता, बहुस्तरीय शिक्षण विधि के उद्देश्य, बहुस्तरीय शिक्षण विधि ध्यान रखने योग्य बातें👍 6 : उपचारात्मक शिक्षण (REMEDIAL TEACHING) शिक्षा की आधुनिक अवधारणा में जबकि शिक्षा बाल केन्द्रित हो चुकी है तथा शिक्षण का स्थान अधिगम ने ले लिया है, शिक्षा जगत् में एक और संकल्पना विकसित हुई है जिसे व्यापक तथा सतत् मूल्यांकन कहते हैं। यह शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के साथ-साथ उसके विभिन्न अंग के रूप में चलता रहता है। इसका लक्ष्य यह ज्ञात करना होता है कि  (1) बच्चा अपने स्तर के अनुरूप सीख रहा है या नहीं ? (2) सीखने के मार्ग में कौन-कौन सी कठिनाइयाँ आ रही हैं ? (3) बच्चा किस गति से सीख रहा है ? (4) यदि बच्चे में अपेक्षित सुधार नहीं है तो इसके लिये क...

प्रश्नोत्तर विधि क्या है।प्रश्नोत्तर विधि के जनक कौन है।प्रश्नोत्तर प्रविधि की विशेषताएँ।प्रश्नोत्तर विधि की आवश्यकता एवं महत्व।प्रश्नोत्तर प्रविधि के गुण

                              प्रश्नोत्तर प्रविधि         (QUESTIONS ANSWER TECHNIQUE)   प्रश्नोत्तर विधि क्या है(prashnottar vidhi kya hai) यह विधि भाषा अध्ययन के क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इस विधि में प्रश्नों और उत्तरों की प्रधानता होने के कारण भी इसे प्रश्नोत्तर विधि भी कहते है इस विधि में अध्यापक छात्रों से ऐसे प्रश्न पूछता है जिससे छात्रों में रुचि एवं जिज्ञासा बनी रहे और वह कक्षा के सहयोग से ही उत्तर ढूंढने का प्रयास करता है और शंका या संदेश होने पर उसका समाधान भी करता है। प्रश्नोत्तर विधि के जनक कौन है(prashnottar vidhi ke janmdata kaun hai) प्रश्नोत्तर विधि के जनक प्रसिद्ध विद्वान तथा दार्शनिक  सुकरात  है। सुकरात के समय से चली आने वाली यह एक प्राचीन पद्धति है। इस पद्धति के तीन सोपान हैं  1. प्रश्नों को व्यवस्थित रूप से निर्मित करना । 2. उन्हें समुचित रूप से छात्रों के सामने रखना ताकि नये ज्ञान के लिये उनमें उत्सुकता जाग्रत हो सके, तथा 3. छ...