सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बाल विकास का अर्थ और परिभाषा (Meaning and definition of child development)

बाल विकास का अर्थ और परिभाषा (Meaning and definition of child development) :



बाल विकास के अंतर्गत ही यूपीटेट और सीटेट में काफी प्रश्न पूछे जाते है। तो यह जानना आवश्यक हो जाता हैं। कि बाल विकास क्या हैं? तो आज हम आपको बाल विकास का अर्थ और परिभाषा (Meaning an d definition of child development) की जानकारी प्रदान करेंगे। 


बाल विकास का अर्थ (MEANING OF CHILD DEVELOPMENT)


बाल विकास का अर्थ बालक के विकास में होने वाले क्रमिक परिवर्तन को बाल विकास कहते है । यह दो शब्दों से मिलकर बना है-    बाल + विकास


'बाल विकास' से तात्पर्य बालकों के सर्वांगीण विकास से है। बाल विकास का अध्ययन करने के लिये 'विकासात्मक मनोविज्ञान' की एक अलग शाखा बनाई गयी जो बालकों के व्यवहारों का अध्ययन गर्भावस्था से लेकर मृत्युपर्यन्त तक करती है। परन्तु वर्तमान समय में इसे 'बाल विकास' (Child Development) में परिवर्तित कर दिया गया क्योंकि बाल मनोविज्ञान में केवल बालकों के व्यवहारों का अध्ययन किया जाता है जबकि बाल विकास के अन्तर्गत उन सभी तथ्यों का अध्ययन किया जाता है जो बालकों के व्यवहारों को एक निश्चित दिशा प्रदान कर विकास में सहायता प्रदान करते हैं।


बाल विकास की परिभाषा (definition of child development):


'हरलॉक' (Hurlock) की परिभाषा:


'हरलॉक' (Hurlock) ने इस सम्बन्ध में कहा है कि बाल मनोविज्ञान का नाम बाल विकास इसलिये बदला गया क्योंकि अब बालक के विकास के समस्त पहलुओं पर ध्यान केन्द्रित किया जाताहै, किसी एक पक्ष पर नहीं।"

हरलॉक के अनुसार- "बाल विकास मनोविज्ञान की वह शाखा है जो गर्भाधान से लेकर मृत्युपर्यन्त तक होने वाले मनुष्य के विकास की विभिन्न अवस्थाओं में होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन करता है।" इस प्रकार उपर्युक्त परिभाषाओं से यह स्पष्ट होता है कि बाल विकास बाल मनोविज्ञान की ही एक शाखा है जो (i) बालकों के विकास, (ii) व्यवहार, (iii) विकास को प्रभावित करने वाले विभिन्न तत्वों का अध्ययन करती है।



क्रो एण्ड क्रो की परिभाषा:


क्रो एण्ड क्रो के अनुसार- बाल विकास वह विज्ञान है जो बालक के व्यवहार का अध्ययन गर्भावस्था से मृत्युपर्यन्त तक करता है।"


डार्विन की परिभाषा:


डार्विन के अनुसार- बाल विकास व्यवहारों का वह विज्ञान है जो बालक के व्यवहार का अध्ययन गर्भावस्था से मृत्युपर्यन्त तक करता है।"


बाल मनोविज्ञान तथा बाल विकास में थोड़ा-सा ही अन्तर है। बाल मनोविज्ञान बालक की क्षमताओं का अध्ययन करता है जबकि बाल विकास क्षमताओं के विकास की दशा' का अध्ययन करता है।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पावलव का सम्बद्ध प्रतिक्रिया का सिद्धान्त Pavlov ka sambaddh pratikriya ka siddhant

पावलव का अनुकूलित अनुक्रिया का सिद्धान्त ( I. P. PAVLOV'S CLASSICAL CONDITIONING THEORY) I. P. Pavlov : इनका पूरा नाम इवान पी. पावलव है। सम्बद्ध प्रतिक्रिया सिद्धान्त का प्रतिपादन रूसी मनोवैज्ञानिक आई. पी. पावलव ने किया था। इस सिद्धान्त को सम्बन्ध प्रत्यावर्तन का सिद्धान्त भी कहते हैं। इस मत के अनुसार-सीखना एक अनुकूलित अनुक्रिया है। बर्नार्ड के शब्दों में- अनुकूलित अनुक्रिया उत्तेजना की पुनरावृत्ति द्वारा व्यवहार का स्वचालन है जिसमें उत्तेजना पहले किसी विशेष अनुक्रिया के साथ लगी रहती है और अंत में वह किसी व्यवहार का कारण बन जाती है जो पहले मात्र रूप से साथ लगी हुई थी।"  यह माना जाता है कि उद्दीपक के प्रति अनुक्रिया करना (Stimulus-Response) मानव की प्रवृत्ति । जब मूल उद्दीपक के साथ एक नवीन उद्दीपक प्रस्तुत किया जाता है तथा कुछ समय पश्चात् जब मूल उद्दीपक को हटा दिया जाता है तब नवीन उद्दीपक से भी वही अनुक्रिया होती है जो मूल उद्दीपक से होती है। इस प्रकार अनुक्रिया नये उद्दीपक के साथ अनुकूलित हो जाती है।  यह प्रक्रिया पावलव द्वारा किये गये निम्नलिखित प्रयोग से स्पष्ट हो जाती है ...

शिक्षण नवीन विधाएँ (उपागम)।बाल-केन्द्रित शिक्षण उपागम।क्रिया/गतिविधि आधारित शिक्षण

शिक्षण नवीन विधाएँ (उपागम) [New Approaches of Teaching] हेल्लो दोस्तों आज हम बात करेंगे शिक्षण नवीन विधाएँ (उपागम) से सम्बन्धित बाल-केन्द्रित शिक्षण उपागम क्या है , इसकी विशेषताएँ , बाल-केंन्द्रित शिक्षण का महत्त्व तथा क्रिया/गतिविधि आधारित शिक्षण क्या है ,गतिविधियों पर आधारित शिक्षण विधि , गतिविधि आधारित शिक्षण विधि (क्रियापरक विधि) के प्रकार , गतिविधि आधारित शिक्षण विधि (क्रियापरक विधि) की विशेषताएँ। आदि के बारे में विस्तार से 👍 1. बाल-केन्द्रित शिक्षण उपागम (CHILD-CENTRED TEACHING APPROACH) प्राचीनकाल की शिक्षा शिक्षक केन्द्रित शिक्षा थी। शिक्षक जैसे चाहता था उसी प्रकार से शिक्षा देता था। इसमें बालक की अपेक्षा पाठ्यक्रम को अधिक महत्त्व दिया जाता था परन्तु शिक्षा में मनोविज्ञान के प्रवेश से बालक को महत्त्व दिया जाने लगा है। अब बालक की रुचियों, रुझानों तथा क्षमताओं को महत्त्व दिया जाने लगा है। पाठ्यक्रम के निर्धारण में भी इन बातों का ध्यान रखा जाता है। बाल-केन्द्रित शिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालक का सर्वांगीण विकास करना है। बाल-केन्द्रित शिक्षण की विशेषताएँ (Characteristics of Child-C...

कार्यशाला /कार्यगोष्ठी प्रविधि क्या है।विशेषताएँ। गुण और दोष। उद्देश्य

 13. कार्यशाला /कार्यगोष्ठी प्रविधि (WORKSHOP TECHNIQUE) मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज से पृथक् रहकर उसका कोई अस्तित्व नहीं है और न व समाज से पृथक् रहकर अपना जीवनयापन ही कर सकता है। मनुष्य के लिये समाज अनिवार्य है। समाज में रहकर व्यक्ति अनिवार्य रूप से अपने छोटे-छोटे समूह बना लेता है। मनुष्य समाज एवं समूह केवल अपनी सुरक्षा के लिये गठित करता है। अधिगम के लिये सुरक्षा की भावना होना नितांत आवश्यक है। समाज एवं समूह दोनों ही अधिकतम अधिगम को प्रभावित करते हैं। कक्षा भी एक समूह है। कक्षा-कक्ष में अधिगम प्राप्त करने के उद्देश्य से निर्मित समूह एक प्राथमिक समूह है। इसी प्रकार कार्यशाला के रूप में परिचर्चा करने के लिये बनाया गया समूह भी प्राथमिक समूह है। कार्यशाला /कार्यगोष्ठी प्रविधि से आशय (Meaning of Workshop Technique) कार्यशाला  शब्द इंजीनियरिंग से लिया गया है। अभियांत्रिकी में अक्सर कार्यशाला होती है जिनमें व्यक्तियों को हाथ से कुछ न कुछ कार्य करना होता है, जिससे कुछ उत्पादन होता है, जैसे रोडवेज वर्कशाप, रेलवे न वर्कशाप आदि। इनके अन्तर्गत इंजनों को सुधारा जाता है या नया इ...