सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

व्योगास्की का सिद्धान्त।VYGOTSKY ka siddhant

व्योगास्की का सिद्धान्त (VYGOTSKY'S THEORY)


व्योगास्की सोवियत रूस के समाज मनोवैज्ञानिक थे, जिनका पूरा नाम लेव व्योगास्की था। इन्हें बालक के सामाजिक विकास तथा समायोजन पर अपने विचारों का प्रतिपादन व व्यवहरण किया। 


व्योगारकी का सामाजिक विकास का सिद्धान्त बालकों के सामाजिक विकास से सम्बन्धित एक सिद्धान्त प्रतिपादित किया। इस सिद्धान्त में व्योगास्की ने बताया कि बालक में हर प्रकार के विकास में उसके समाज का विशेष योगदान होता है। उन्होंने बताया कि समाज के अन्त क्रिया के फलस्वरूप है

इसमें प्रकार का विकास होता है। समाज में उसे जिस प्रकार की सुविधा उपलब्ध होती है या समाज बालक से जिस प्रकार का व्यवहार करता है, उसका विकास उसी के प्रतिक्रिया व समायोजन स्वरूप है। यदि समाज में सभी प्रकार की सुविधा उचित व्यवहार उपलब्ध नहीं है, तो इसका उसके (बालक के) व्यवहार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।


जन्म के समय बालक सामाजिक प्राणी नहीं होता। वह सामाजिकता से काफी दूर होता है। वह अत्यधिक स्वार्थी होता है। बालक को केवल अपनी शारीरिक आवश्यकताओं (भूख, सुरक्षा आदि) को पूरा करने की ललक होती है तथा दूसरों के हित-चिन्तन की वह कुछ भी परवाह नहीं करता है। वह इस आयु में गुड्डे-गुड़ियों, खिलौने, मूर्ति आदि निर्जीव पदार्थों, पशु-पक्षियों मनुष्य आदि सजीव प्राणियों में अन्तर नहीं समझता है। शिशुओं के सामाजिक सम्पर्क का क्षेत्र बहुत ही सीमित होता है। अतः सामाजिक विकास के दृष्टिकोण से उनसे बहुत आशा नहीं की जा सकती है। बाल्यावस्था में प्रवेश करने के साथ-साथ अधिकांश बच्चे विद्यालय में जाना प्रारम्भ कर देते हैं और अब उनका सामाजिक क्षेत्र विस्तृत बनता चला जाता है।


बाल्यावस्था के बाद किशोरावस्था में लिंग सम्बन्धी चेतना तीव्र हो जाती है। इस आयु में अधिकत्तर किशोर तथा किशोरियाँ अपने वय-समूह के सक्रिय सदस्य हो जाते हैं। समूह के प्रति उत्पन्न अब केवल टोली या गिरोह विशेष तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि यह विद्यालय, समुदाय, प्रान्त और राष्ट्र तक व्यापक बन जाती है। सहानुभूति, सहयोग, सद्भावना, परोपकार और त्याग का अद्भुत सामंजस्य इस अवस्था में देखने को मिलता है। किशोरावस्था संवेगों की तीव्र अभिव्यक्ति की अवस्था भी है। इस अवस्था में विशिष्ट, रुचियों और सामाजिक सम्पर्क का क्षेत्र भी अत्यधिक विस्तृत होता है। वैयक्तिक विशेषताओं के अतिरिक्त संस्कृति, परिवार की सामाजिक और आर्थिक स्थिति यौन सम्बन्धी स्वतन्त्रता और जानकारी आदि उनकी सामाजिक रुचियों और सामाजिक सम्बन्धों को प्रभावित करती है। 


सामाजिक विकास को प्रभावित करने वाले कारक


व्योगास्की के अनुसार बालक के सामाजिक विकास को निम्नलिखित कारक प्रभावित करते हैं 


1. परिवार समाजीकरण का प्रारम्भ परिवार से होता है। परिवार की आर्थिक स्थिति, सामाजिक स्थिति, सांस्कृतिक स्वीकार्यता शैक्षिक स्तर व आपसी सामंजस्य बालक के सामाजिक समायोजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निर्वाहन करते हैं।


2. समाज- बालक जिस समाज में रहता है, उस समाज के अधिकाश (बहुमत) लोगों का व्यवहार, बालक के प्रति सोच बालक के समाजीकरण को प्रभावित करता है यदि बालक के प्रति सहानुभूति व सद्भावना व उच्च विचार व व्यवहार है तो बालक अच्छा सामाजिक व्यक्ति बनेगा अन्यथा व कुसमायोजित होकर विद्रोही या अपराधी बन सकता है।


3. अवसर की प्राप्ति बालक को सामाजिक बनाने में अवसर की प्राप्ति व अवसरों की समानता - महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं, यदि बालक को अपनी प्रतिभा, क्षमता के प्रदर्शन करने व प्रयोग करने का अवसर मिलता है तो उसका समाजीकरण अच्छा होगा। अन्यथा बालक कुण्ठित व कुसमायोजित हो सकता है।


4. आर्थिक स्थिति बालक के माता-पिता, अभिभावक की आर्थिक स्थिति का समाजीकरण पर प्रभाव पड़ता है। इससे अच्छे लालन-पालन, अच्छा वातावरण मिलता है जिससे समाजीकरण ठीक से होता है।


5. अन्य कारक- बालक के समाजीकरण में विद्यालय शिक्षक, यातायात व मनोरंजन के साधन आदि का प्रभाव पड़ता है।


व्योगास्की के सिद्धान्त का शिक्षा में उपयोग (Implications of Vygotsky's Theory in Educatio 1. सीखना विकास की ओर निर्देशित कर सकता है। सामाजिक वातावरण सीखने में सहायत करता है। 2. कक्षा में बच्चे ज्ञान का सृजन करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षण नवीन विधाएँ (उपागम)।बाल-केन्द्रित शिक्षण उपागम।क्रिया/गतिविधि आधारित शिक्षण

शिक्षण नवीन विधाएँ (उपागम) [New Approaches of Teaching] हेल्लो दोस्तों आज हम बात करेंगे शिक्षण नवीन विधाएँ (उपागम) से सम्बन्धित बाल-केन्द्रित शिक्षण उपागम क्या है , इसकी विशेषताएँ , बाल-केंन्द्रित शिक्षण का महत्त्व तथा क्रिया/गतिविधि आधारित शिक्षण क्या है ,गतिविधियों पर आधारित शिक्षण विधि , गतिविधि आधारित शिक्षण विधि (क्रियापरक विधि) के प्रकार , गतिविधि आधारित शिक्षण विधि (क्रियापरक विधि) की विशेषताएँ। आदि के बारे में विस्तार से 👍 1. बाल-केन्द्रित शिक्षण उपागम (CHILD-CENTRED TEACHING APPROACH) प्राचीनकाल की शिक्षा शिक्षक केन्द्रित शिक्षा थी। शिक्षक जैसे चाहता था उसी प्रकार से शिक्षा देता था। इसमें बालक की अपेक्षा पाठ्यक्रम को अधिक महत्त्व दिया जाता था परन्तु शिक्षा में मनोविज्ञान के प्रवेश से बालक को महत्त्व दिया जाने लगा है। अब बालक की रुचियों, रुझानों तथा क्षमताओं को महत्त्व दिया जाने लगा है। पाठ्यक्रम के निर्धारण में भी इन बातों का ध्यान रखा जाता है। बाल-केन्द्रित शिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालक का सर्वांगीण विकास करना है। बाल-केन्द्रित शिक्षण की विशेषताएँ (Characteristics of Child-C...

शिक्षण की नवीन विधाएं (उपागम)।उपचारात्मक शिक्षण क्या है।बहुकक्षा शिक्षण / बहुस्तरीय शिक्षण।

शिक्षण की नवीन विधाएं (उपागम) हेल्लो दोस्तों आज हम बात करेंगे  उपचारात्मक शिक्षण क्या है, उपचारात्मक शिक्षण का अर्थ, उपचारात्मक शिक्षण की विधियाँ, तथा  बहुकक्षा शिक्षण / बहुस्तरीय शिक्षण :  बहुकक्षा शिक्षण का अर्थ, बहुकक्षा शिक्षण की आवश्यकता, बहुकक्षा शिक्षण की समस्याएँ तथा उसका समाधान,  बहुस्तरीय शिक्षण का अर्थ, बहुस्तरीय शिक्षण की आवश्यकता, बहुस्तरीय शिक्षण विधि के उद्देश्य, बहुस्तरीय शिक्षण विधि ध्यान रखने योग्य बातें👍 6 : उपचारात्मक शिक्षण (REMEDIAL TEACHING) शिक्षा की आधुनिक अवधारणा में जबकि शिक्षा बाल केन्द्रित हो चुकी है तथा शिक्षण का स्थान अधिगम ने ले लिया है, शिक्षा जगत् में एक और संकल्पना विकसित हुई है जिसे व्यापक तथा सतत् मूल्यांकन कहते हैं। यह शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के साथ-साथ उसके विभिन्न अंग के रूप में चलता रहता है। इसका लक्ष्य यह ज्ञात करना होता है कि  (1) बच्चा अपने स्तर के अनुरूप सीख रहा है या नहीं ? (2) सीखने के मार्ग में कौन-कौन सी कठिनाइयाँ आ रही हैं ? (3) बच्चा किस गति से सीख रहा है ? (4) यदि बच्चे में अपेक्षित सुधार नहीं है तो इसके लिये क...

शिक्षण कौशल का अर्थ एवं परिभाषा।शिक्षण कौशल की विशेषतायें

शिक्षण कौशल का अर्थ एवं परिभाषा (MEANING AND DEFINITION OF TEACHING SKILL) एन. एल. गेज के अनुसार, "शिक्षण कौशल वे विशिष्ट अनुदेशात्मक क्रियायें प्रक्रियायें है, जिन्हें शिक्षक कक्षा-कक्ष में अपने शिक्षण को प्रभावशाली बनाने के लिए उपयोग करता है। ये शिक्षण की विभिन्न अवस्थाओं से सम्बन्धित होती तथा ये शिक्षक निरन्तर प्रयोग में आती हैं।" "Teaching skills are specific instructional activities and procedures that a teacher may use in his classroom. These are related to various stages of teaching or in continu ous flow of the teacher performance."  -N. L. Gage डॉ. वी. के. पासी के अनुसार, "शिक्षण कौशल, छात्रों के सीखने के लिए सुगमता प्रदान करने के   विचार   से सम्पन्न की गयी सम्बन्धित शिक्षण क्रियाओं या व्यवहारों का समूह है।" ""Teaching skills are a set of related teaching acts or behaviour performed with the intention to facilitate pupils learning." — Dr. V. K. Passi मैकइन्टेयर तथा व्हाइट ने शिक्षण कौशल की चर्चा करते हुए लिखा है, "शिक्षण कौश...