सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षण कौशल का अर्थ एवं परिभाषा।शिक्षण कौशल की विशेषतायें

शिक्षण कौशल का अर्थ एवं परिभाषा (MEANING AND DEFINITION OF TEACHING SKILL)


एन. एल. गेज के अनुसार, "शिक्षण कौशल वे विशिष्ट अनुदेशात्मक क्रियायें प्रक्रियायें है, जिन्हें शिक्षक कक्षा-कक्ष में अपने शिक्षण को प्रभावशाली बनाने के लिए उपयोग करता है। ये शिक्षण की विभिन्न अवस्थाओं से सम्बन्धित होती तथा ये शिक्षक निरन्तर प्रयोग में आती हैं।"


"Teaching skills are specific instructional activities and procedures that a teacher may use in his classroom. These are related to various stages of teaching or in continu ous flow of the teacher performance." 

-N. L. Gage


डॉ. वी. के. पासी के अनुसार, "शिक्षण कौशल, छात्रों के सीखने के लिए सुगमता प्रदान करने के विचार से सम्पन्न की गयी सम्बन्धित शिक्षण क्रियाओं या व्यवहारों का समूह है।" ""Teaching skills are a set of related teaching acts or behaviour performed with the intention to facilitate pupils learning."

— Dr. V. K. Passi


मैकइन्टेयर तथा व्हाइट ने शिक्षण कौशल की चर्चा करते हुए लिखा है, "शिक्षण कौशल, शिक्षण व्यवहारों से सम्बन्धित वह स्वरूप है जो कक्षा की अन्त प्रक्रिया द्वारा उन विशिष्ट परिस्थितियों को जन्म देता है जो शैक्षिक उद्देश्यों की प्राप्ति में सहायक होती हैं और छात्रों को सीखने में सुगमता प्रदान करती है।

Teaching skill is a set of related teaching behaviours which are specified types of classroom interaction situational tends to facilitate the achievement of specified educa tional objectives."

-McIntyre and White


अतः यह कहा जा सकता है कि शिक्षण कौशल शिक्षक के हाथ में वह शस्त्र है जिसका प्रयोग करके शिक्षक अपने कक्षा शिक्षण को प्रभावशाली तथा सक्रिय बनाता है तथा कक्षा की अन्त प्रक्रिया में सुधार लाने का प्रयास करता है।"     -डॉ. कुलश्रेष्ठ 1993


शिक्षण कौशल की विशेषतायें (CHARACTERISTICS OF TEACHING SKILLS)


उपर्युक्त परिभाषाओं की विवेचना के फलस्वरूप शिक्षण कौशल की निम्नांकित विशेषताये दृष्टिगोचर होती हैं-


(1) शिक्षण कौशल शिक्षण प्रक्रियाओं तथा व्यवहारों से सम्बन्धित होते हैं। 


(2) शिक्षण कौशल कक्षा शिक्षण व्यवहार की इकाई से सम्बन्धित होते हैं।


(3) शिक्षण कौशल शिक्षा के विशिष्ट लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक होते हैं।


(4) शिक्षण कौशल शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाते हैं।


(5) शिक्षण कौशल के माध्यम से विषय-वस्तु छात्रों को सरलता व सुगमता से सिखा सकते हैं। 


(6) शिक्षण कौशलों से समस्त अन्त क्रिया को सक्रिय बनाया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पावलव का सम्बद्ध प्रतिक्रिया का सिद्धान्त Pavlov ka sambaddh pratikriya ka siddhant

पावलव का अनुकूलित अनुक्रिया का सिद्धान्त ( I. P. PAVLOV'S CLASSICAL CONDITIONING THEORY) I. P. Pavlov : इनका पूरा नाम इवान पी. पावलव है। सम्बद्ध प्रतिक्रिया सिद्धान्त का प्रतिपादन रूसी मनोवैज्ञानिक आई. पी. पावलव ने किया था। इस सिद्धान्त को सम्बन्ध प्रत्यावर्तन का सिद्धान्त भी कहते हैं। इस मत के अनुसार-सीखना एक अनुकूलित अनुक्रिया है। बर्नार्ड के शब्दों में- अनुकूलित अनुक्रिया उत्तेजना की पुनरावृत्ति द्वारा व्यवहार का स्वचालन है जिसमें उत्तेजना पहले किसी विशेष अनुक्रिया के साथ लगी रहती है और अंत में वह किसी व्यवहार का कारण बन जाती है जो पहले मात्र रूप से साथ लगी हुई थी।"  यह माना जाता है कि उद्दीपक के प्रति अनुक्रिया करना (Stimulus-Response) मानव की प्रवृत्ति । जब मूल उद्दीपक के साथ एक नवीन उद्दीपक प्रस्तुत किया जाता है तथा कुछ समय पश्चात् जब मूल उद्दीपक को हटा दिया जाता है तब नवीन उद्दीपक से भी वही अनुक्रिया होती है जो मूल उद्दीपक से होती है। इस प्रकार अनुक्रिया नये उद्दीपक के साथ अनुकूलित हो जाती है।  यह प्रक्रिया पावलव द्वारा किये गये निम्नलिखित प्रयोग से स्पष्ट हो जाती है ...

शिक्षण नवीन विधाएँ (उपागम)।बाल-केन्द्रित शिक्षण उपागम।क्रिया/गतिविधि आधारित शिक्षण

शिक्षण नवीन विधाएँ (उपागम) [New Approaches of Teaching] हेल्लो दोस्तों आज हम बात करेंगे शिक्षण नवीन विधाएँ (उपागम) से सम्बन्धित बाल-केन्द्रित शिक्षण उपागम क्या है , इसकी विशेषताएँ , बाल-केंन्द्रित शिक्षण का महत्त्व तथा क्रिया/गतिविधि आधारित शिक्षण क्या है ,गतिविधियों पर आधारित शिक्षण विधि , गतिविधि आधारित शिक्षण विधि (क्रियापरक विधि) के प्रकार , गतिविधि आधारित शिक्षण विधि (क्रियापरक विधि) की विशेषताएँ। आदि के बारे में विस्तार से 👍 1. बाल-केन्द्रित शिक्षण उपागम (CHILD-CENTRED TEACHING APPROACH) प्राचीनकाल की शिक्षा शिक्षक केन्द्रित शिक्षा थी। शिक्षक जैसे चाहता था उसी प्रकार से शिक्षा देता था। इसमें बालक की अपेक्षा पाठ्यक्रम को अधिक महत्त्व दिया जाता था परन्तु शिक्षा में मनोविज्ञान के प्रवेश से बालक को महत्त्व दिया जाने लगा है। अब बालक की रुचियों, रुझानों तथा क्षमताओं को महत्त्व दिया जाने लगा है। पाठ्यक्रम के निर्धारण में भी इन बातों का ध्यान रखा जाता है। बाल-केन्द्रित शिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालक का सर्वांगीण विकास करना है। बाल-केन्द्रित शिक्षण की विशेषताएँ (Characteristics of Child-C...

कार्यशाला /कार्यगोष्ठी प्रविधि क्या है।विशेषताएँ। गुण और दोष। उद्देश्य

 13. कार्यशाला /कार्यगोष्ठी प्रविधि (WORKSHOP TECHNIQUE) मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज से पृथक् रहकर उसका कोई अस्तित्व नहीं है और न व समाज से पृथक् रहकर अपना जीवनयापन ही कर सकता है। मनुष्य के लिये समाज अनिवार्य है। समाज में रहकर व्यक्ति अनिवार्य रूप से अपने छोटे-छोटे समूह बना लेता है। मनुष्य समाज एवं समूह केवल अपनी सुरक्षा के लिये गठित करता है। अधिगम के लिये सुरक्षा की भावना होना नितांत आवश्यक है। समाज एवं समूह दोनों ही अधिकतम अधिगम को प्रभावित करते हैं। कक्षा भी एक समूह है। कक्षा-कक्ष में अधिगम प्राप्त करने के उद्देश्य से निर्मित समूह एक प्राथमिक समूह है। इसी प्रकार कार्यशाला के रूप में परिचर्चा करने के लिये बनाया गया समूह भी प्राथमिक समूह है। कार्यशाला /कार्यगोष्ठी प्रविधि से आशय (Meaning of Workshop Technique) कार्यशाला  शब्द इंजीनियरिंग से लिया गया है। अभियांत्रिकी में अक्सर कार्यशाला होती है जिनमें व्यक्तियों को हाथ से कुछ न कुछ कार्य करना होता है, जिससे कुछ उत्पादन होता है, जैसे रोडवेज वर्कशाप, रेलवे न वर्कशाप आदि। इनके अन्तर्गत इंजनों को सुधारा जाता है या नया इ...